अल्मोड़ा-दिनांक 3.03.2022 की रात्रि को चौकी बग्वालीपोखर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डोटालगांव से एक महिला द्वारा डायल 112 में सूचना दी कि उसका जेठ शराब पीकर उत्पात मचा रहा है,जिससे हम काफी परेशान हो गये हैं।सूचना पर चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर निखिलेश विष्ट द्वारा प्रकाश चन्द्र पुत्र देव राम निवासी डोटालगांव को शराब पीकर उत्पात मचाते पाये जाने पर रा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत गिरफ्तार कर उपजिला मजिस्ट्रेट द्वाराहाट के समक्ष पेश किया गया।
