अल्मोड़ा-जय श्री कॉलेज अल्मोड़ा द्वारा होटल मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं को ट्रेंनिंग के लिए ताज ग्रुप,अनन्ता उदयपुर,क्लार्क अवध लखनऊ की एन०ओ०सी० प्रदान की गई।कालेज के चेयरमेन भानु प्रकाश जोशी ने बताया कि जय श्री कॉलेज छात्र छात्राओं के भविष्य को सही दिशा देने के लिए उन्हें पांच सितारा होटल में ट्रेनिग और प्लेसमेंट प्रदान करता है। कालेज के चेयरमेन ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।छात्र छात्राओं को जोइनिंग लेटर प्रदान करते वक्त कालेज के सीईओ प्रमोद कुमार जोशी,प्रधानाचार्य श्रीमती चंपा कनवाल,प्लेसमेंट ऑफिसर आशीष जोशी,पंकज चन्याल आदि लोग उपस्थित रहे।
