अल्मोड़ा-उन्नति ग्राम्या विकास संस्था की ओर से गुरुकुल एकेडमी गुरुड़ाबांज में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें एकेडमी के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राज किशोर जोशी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी।प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।यहां संस्था के सचिव अनिल भट्ट, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गैड़ा,विद्यालय प्रबंधक अमित गोस्वामी,हेम महरा, गिरीश भट्ट,गीता राणा,बबीता आर्या, पिंकी उप्रेती,रीता आर्या,भावना आर्या आदि मौजूद रहे।
