अल्मोड़ा-दिनॉक 25.2.2022 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर अजेन्द्र प्रसाद द्वारा राजकीय इण्टर कालेज सलौंज में जाकर अध्यापकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों,वर्तमान में हो रहे साईबर फ्रॉड के बारे में जानकारी,फर्जी वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने,साईबर धोखाधड़ी होने पर हेल्प लाईन नम्बर 1930 तथा नजदीकी थाने को तत्काल सूचना/सम्पर्क करने हेतु बताया गया।
