अल्मोड़ा- महिला कल्याण संस्था की महिला होलिकोत्सव को लेकर एक बैठक संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल की अध्यक्षता में नंदा देवी मंदिर परिसर में हुई जिसमें तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला होलिकोत्सव का आयोजन पांच एवं छः मार्च 2022 को नंदादेवी मंदिर परिसर में किया जाएगा।पहले दिन स्कूल की छात्राओं व प्रत्येक मोहल्ले की टीमों की प्रतियोगिता होगी इसमें जो प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय आएगा वह बाहर से आने वाली टीमो के साथ छः मार्च को प्रतिभाग करेंगे।प्रत्येक टीम में दस महिलायें भाग लेंगी।प्रत्येक टीम को मिनट का समय दिया जाएगा।दूसरे दिन छः मार्च को महिला होलियारों द्वारा सिद्धनोला मंदिर से सांस्कृतिक जलूस भी निकाला जाएगा जो सिद्ध नोला से नंदादेवी मन्दिर परिसर पहुचेगा जहां प्रतियोगिता आरम्भ होगी।महिला कल्याण संस्था द्वारा सन् 1990 से महिला होलिकोत्सव का आयोजन हर वर्ष किया जाता रहा है।जिसमें संस्था द्वारा घरेलू महिलाओं को एक मंच उनकी प्रतिभा को उजागर करने व उत्तराखंड की संस्कृति को बनाये रखने व बचाने के लिए आयोजित किया जाता है।बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल व संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय,सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया।बैठक में कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा,आशा कर्नाटक,दीपा सतीश जोशी,मंजू जोशी,सरला बिष्ट,अनीता रावत,राधिका जोशी,ममता चौहान, दीपा जोशी,आशा पंत,मंजू रावत,ममता कपूर,कंचन लता पांडे,पारु उप्रेती,इन्द्रा घनघरिया, बिमला तिवारी,कविता पांडे,मंजू जोशी,हेमा कांडपाल,ममता आर्या आदि अल्मोड़ा की सभी महिला टीमों की टीम लीडर उपस्थित रहीं।
