अल्मोड़ा-भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने अपने गृह क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर उनके साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई है।जिसे आम आदमी को राहत मिली है और जो भी अधूरे व गतिमान कार्य है भाजपा सरकार आने पर उन्हें पूरा किया जाएगा।उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि कैलाश शर्मा हर वक्त आपके साथ रहेगा।किसी भी ग्राम वासियों को किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए सभी लोग एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में वोट करें।उन्होंने कहा कि मुझे आप लोगों पर पूरा विश्वास है कि आप लोग एकजुट होकर भाजपा का समर्थन करेंगें और क्षेत्र के विकास के लिए गांव का हर सदस्य भाजपा के पक्ष में खड़ा होगा जिससे गांव का चौमुखी विकास किया जा सकेगा।इस दौरान सैकड़ों लोगों ने कैलाश शर्मा के समर्थन में भाजपा का दामन थामा और भाजपा को विजय दिलाने का आश्वासन दिया।बाजार भ्रमण में उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएंगे। भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल,कैलाश गरूरानी,अजीत सिंह कार्की,संजय साह, मनोज जोशी,देवेन्द्र सत्यपाल, दर्शन रावत,कृष्ण बहादुर,अमित साह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।