अल्मोड़ा-आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चल रही चैकिंग के दौरान FST टीम चौखुटिया द्वारा दिनांक 12.02.2022 को चौखुटिया गनाई बाजार क्रांतिवीर चौक के पास लक्ष्मण सिंह अधिकारी पुत्र स्वर्गीय खीम सिंह अधिकारी निवासी ग्राम एवं पोस्ट गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा उम्र 38 वर्ष की दुकान अधिकारी आइसक्रीम,सॉफ्टी एवं टी स्टॉल से 30 अध्धे IGL no-1 Gold xxx Rum मार्का अंग्रेजी शराब व 5 बोतल गॉडफादर मार्का बियर अवैध बरामद की गई,जिस संबंध में थाना चौखुटिया में मुकदमा FIR No- 07/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम लक्ष्मण सिंह अधिकारी उपरोक्त पंजीकृत कराया गया (बरामद शराब और बियर की कीमत 10500रू०) ।गिरफ्तारी/ बरामदगी टीम में रमेश चंद पांडे(मजिस्ट्रेट/ प्रभारी FST चौखुटिया,उ०नि० देवेंद्र सिंह राणा,का० दीपक कुमार,होमगार्ड बलवंत राम शामिल रहे।
