अल्मोड़ा-आज पांडेखोला अथरबनी क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा का प्रचार प्रसार किया गया तथा क्षेत्र के लोगों को भाजपा की रीति नीति से अवगत कराया गया।सभासद मोनू साह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में प्रत्याशी कैलाश शर्मा के प्रति काफी अच्छा उत्साह देखा जा रहा है एवं लोगों में यह भी उत्साह है कि 11 तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा में आ रहे हैं।उनको देखने एवं सुनने के लिए लोगों में बहुत ही ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।प्रचार करने वाले दल में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू),विनोद जोशी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल,आनंद कनवाल,जिला पंचायत सदस्य नंदन आर्या,मंडल महामंत्री मदन बिष्ट,दीपक पांडेय,पंकज रौतेला,हेम भंडारी,अर्जुन बिष्ट,हरीश रावत,जोगा सिंह,विनोद कनवाल,कमलेश कुमार,आदि युवा शामिल रहे।