अल्मोड़ा-विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष,सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु डॉ० मन्जूनाथ टीसी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में SHO/SO/SOG/SST/FST को जनपद की सीमाओं में बने बैरियरों एवं अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग की जा रही है,फलस्वरूप क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन ओशिन जोशी के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा थाना सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत- 73800 रूपये) बरामद की गयी है।दिनॉक- 7.02.2022 को पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में उ०नि० राजेन्द्र कुमार सोमेश्वर,का० चन्दन राणा सोमेश्वर,का० दीपक खनका एसओजी,का० संदीप एसओजी टीम द्वारा छापेमारी अभियान में ग्राम अझौड़ा में कैलाश सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम अझौड़ा सोमेश्वर के कब्जे से 5 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत- 36000 रूपये ) बरामद कर कैलाश सिंह को गिरफ्तार किया गया है।