अल्मोड़ा-डॉ० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में आगामी चुनाव के दृष्टिगत पुलिस टीम तथा उड़नदस्ता टीम द्वारा आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन व विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर चुनाव को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में आज दिनांक 8.02.2022 को FST चौखुटिया द्वारा चैकिंग के दौरान थाना चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत मासी रोड जेठुआ प्राईमरी स्कूल के पास टाटा टियागो कार संख्या UK 04W-0620 को चैक करने पर वाहन में सवार संजय मित्तल उम्र 52 वर्ष पुत्र सुभाष चन्द्र मित्तल,यश मित्तल उम्र 19 वर्ष पुत्र संजय मित्तल निवासीगण रानीखेत रोड रामनगर के कब्जे से दो लाख सोलह हजार पाँच सौ (2,16,500) रुपये नकद बरामद हुए।राज्य में आचार संहित प्रभावी होने के कारण इतनी अधिक मात्रा में नकद धनराशि रखने व ले जाने के वैध कागजात प्रस्तुत ना कर पाने के कारण उक्त धनराशि के चुनाव में दुरूपयोग की संभावना को देखते हुए बरामद धनराशि को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महन्त ने बताया कि पूछताछ में वह स्थानीय चौखुटिया व्यापारियों से पेमैंट ला रहा था पर मौके पर कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाने पर बरामदा धनराशि को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी में 2,16,500 रु०बरामद हुए।बरामदगी टीम में
रमेश चन्द्र पाण्डे (मजिस्ट्रेट/प्रभारी FST चौखुटिया ),उ०नि० देवेन्द्र सिंह राणा (FST चौखुटिया),कानि० ना०पु० दीपक कुमार (FST चौखुटिया),हो०गा० बलवन्त,वीडियोग्राफर हिमांशु,चालक गिरीश चन्द्र शामिल रहे।
