अल्मोड़ा-विक्टोरिया गोल्डन क्लब द्वारा अल्मोड़ा नगर में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें विक्टोरिया गोल्डन परिवार के तत्वाधान में 250 से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आगामी विधानसभा चुनाव में अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को जिताने का संकल्प लिया।विक्टोरिया गोल्डन परिवार ने प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार जताया।
अल्मोड़ा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सदस्यता कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी की।वर्तमान भाजपा सरकार की गलत नीतियों,बेरोजगारी, महंगाई,स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए विक्टोरिया गोल्डन परिवार प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने अपने क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों को एकत्रित कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।जिसके लिए विक्टोरिया गोल्डन परिवार ने अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का तहे दिल से आभार प्रकट किया है।अल्मोड़ा के विकास और जनता के हित में कार्य करने का वादा किया।वहीं कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी मनोज तिवारी इस अपार जनसमर्थन को देखते हुए गदगद नजर आए तथा उन्होंने विक्टोरिया गोल्डन क्लब के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए अल्मोड़ा के विकास और जनता के हित में कार्य करने का वादा किया।
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में विक्टोरिया गोल्डन क्लब के वरिष्ठ कार्यकर्ता व यूथ कांग्रेस जिला महासचिव सूरज वाणी ने सर्वप्रथम सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जो कांग्रेस के प्रति निष्ठा रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित हुए और सदस्यता ग्रहण करने के लिए यहां पर उपस्थित हुए।इसके बाद सदस्यता ग्रहण करने में पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार टम्टा,पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट,नीरज डंगवाल,गोपाल मेर,विशाल कनवाल, वीरेंद्र आर्य,पंकज खंपा,आकाश महिवाल,दीपक मेहरा,रितिक राज, भावना बिष्ट,रीता देवी, देवकी देवी, किरन भोज, ममता नेगी, मीना बिष्ट, आशा बिष्ट, गीता बिष्ट, बसंती बिष्ट, सरस्वती रावत, भगवती रावत, माया देवी, ललिता डंगवाल, आयुषी डंगवाल, गीता कनवाल, रेनू कनवाल, पुष्पा कनवाल, मीना कनवाल, शिवानी कनवाल, चंपा कनवाल, प्रियंका कनवाल, दीपा कनवाल, दया बिष्ट, रिचा बिष्ट, लीला कनवाल, मानसी कनवाल, कोमल बिष्ट, निधि मेहरा, कामिनी मेहता, श्वेता शर्मा, हिमानी चौहान ,दीपा चौहान, शैफाली भारती,आशीष भारती, इंदर गोस्वामी, गौरव कुमार, प्रदीप टम्टा, मनीष भंडारी, राहुल कनवाल, शुभम कांडपाल, पारस टम्टा, नीरज टम्टा, प्रदीप आर्या, अंकुर टम्टा, कमलेश दानू, हिमांशु, मनोज भट्ट, संदीप, अनिकेत, मनोज, मोहित, अभिषेक, दीपक सिरारी, रक्षित साह, सोनू चौहान, नीरज पवार, विवेक, गोलू, कार्तिक, मनीष कुमार, जिशान, हर्षित, आशीष जोशी, हिमांशु वर्मा, दीपक कांडपाल, दीपेश कांडपाल, गौरव तिवारी, दिव्यांशु जोशी, संदीप नयाल रंजीत गुप्ता ,संजू फर्त्याल आदि ने शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन नीरज डंगवाल ने किया।कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश चंद्र जोशी , नगर अध्यक्ष कांग्रेस पूरन रौतेला, प्रदेश सचिव कांग्रेस परितोष जोशी ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भूपेंद्र सिंह भोज (गुड्डू ), जिला उपाध्यक्ष तारु जोशी पूर्व सभासद किशन लाल, विपिन भट्ट आदि उपस्थित रहे।
