अल्मोड़ा-उत्तराखंड क्रांति दल के विधायक प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी एवं उनके कार्यकर्ताओं ने महतगावँ, पाँखुडा,ज्योली,ढेला,कनेली,विसरा, खड़कुना,कुज्याडी,दिलकोट आदि ग्रामसभाओं का भ्रमण किया।ग्रामसभा महतगाव में सैकड़ोंलोगो ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की।साथ ही उक्रांद के विधायक प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी के विचारों को सुना।लोगों ने कहा कि इस बार पूरी ग्रामसभा के लोग बदलाव चाहते हैं। लोगों ने कहा कि इस बार ग्रामवासी एक शिक्षक को अपने प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहते हैं।लोगों ने कहा कि 75 साल के इतिहास में पहली बार किसी जन प्रतिनिधि ने विधायक को मिलने वाली लाखों रुपये की तनख्वाह पेंशन जनता के नाम की है।यूकेडी कार्यकर्ताओंं ने कहा कि जनता का साफ कहना है कि इस बार जनता के लिए निस्वार्थ रूप से संघर्ष करने वाले व्यक्ति भानु प्रकाश जोशी को जनता कुर्सी के बटन दबा के बोट करेंगे ताकि पांच साल तक जो जनता द्वारा चुने विधायक को करोड़ों रुपया तनख्वाह ओर पेंशन के रूप में मिलता है उससे हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा,बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं बेहतर रोजगार से जुड़ने का सुवसर मिल सके।जनता ने कहा कि इस बार शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाकर लोग वोट करेंगे।भानु प्रकाश जोशी ने कहा कि यदि विधानसभा अल्मोडा की जनता उन्हें अपना विधायक चुनती है तो अल्मोडा मेडिकल कालेज जो बरसों से लंबित पड़ा है उसे संचालित करना एवं वर्षों से जंग खा रही जिला अस्पताल एवं बेस अस्पतालों में करोड़ों की मशीनों में टेक्नीशियन उपलब्ध करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी रहेगी।वहीं जोशी ने कहा कि ग्रामसभाओं में वर्षों से पानी के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को पम्पिंग योजना से जोड़ना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी रहेगी।साथ ही गांव गांव में लघु उद्योग जैसे चप्पल उद्योग, मोमबत्ती उद्योग,मत्स्य उद्योग,वूलन उद्योग स्थापित कर ग्रामसभा की जनता को स्वरोजगार की दिशा में जोड़ना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उसके साथ साथ विधानसभा की बेटियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा ताकि बेटियां बाल विवाह और दहेज प्रथा के शिकार होने से बच सकें।लोगों ने उक्रान्द के प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी के विगत बारह वर्षों से ग्रामीण जनता के बच्चों को रोजगार परक शिक्षा देने के लिए सराहना की।ग्रामीणों का कहना है कि पहले हमारे हमारे बच्चे रोजगार परक शिक्षा के लिए इधर उधर भटकते थे परन्तु आज हमारे बच्चे घर से पढ़ के देश एवं विदेशों में रोजगार से जुड़े हैं।इसलिए हम चाहते है कि हमे इस बार गुरुजी विधायक के रूप में मिलें ताकि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की सुध लेने वाला व्यक्ति विधानसभा में ग्रामीणों की आवाज उठा सके।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दस साल बीजेपी और दस साल कांग्रेस को दे दिए है परन्तु ये विकास कार्य करने में असफल रहे इसबार बदलाव जरूरी है।कुछ लोगों ने कहा कि आज हमारे बच्चे विदेशों में रोजगार से जुड़े हैं इसके लिए हम भानु प्रकाश जोशी का धन्यवाद देते हैं।भ्रमण कार्यक्रम में उक्रान्द के जिला महामन्त्री दिनेश जोशी,नगर अध्यक्ष पंकज चन्याल,दीपक कुमार,नरेश रावत,दीपक बिष्ट,सुनील कुमार, गिरीश लाल,महेश कुमार,विजय,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी,गिरीश गोस्वामी,ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन तिवारी,नगर महासचिव मनोज बिष्ट, जिला महासचिव जेएल टम्टा,वीरेंद्र, विधानसभा सचिव दिवाकर जोशी, जिला प्रवक्ता केशव दत्त पांडे,बबलू पांडे,जिला कार्यकारी सचिव प्रभाकर जोशी के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।