अल्मोड़ा-आज भाजपा विधानसभा सह संयोजक एवं लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू )के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी कैलाश शर्मा के प्रचार में निकलें जिसमें उन्होंने चौघानपाटा,बक्शी खोला,जाखनदेवी, लक्ष्मेश्वर,पांडेखोला में प्रचार प्रसार का कार्य किया।जिसमें सभी मतदाताओं से कैलाश शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।इस अवसर पर अमित साह मोनू ने कहा कि लोगों में कैलाश शर्मा के प्रति बहुत अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोगों के रुझान से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रही है।उन्होंने कहा कि कैलाश शर्मा भारी मतों से अल्मोड़ा विधानसभा में चुने जाएंगे।प्रचार प्रसार में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,नगर महामंत्री मनोज जोशी,नगर महामंत्री संजय साह, अंकित पांडेय,भैरव गोस्वामी,श्याम पांडेय,पीयूष पांडेय,अर्जुन बिष्ट ,विनीत बिष्ट,पंकज रौतेला,अमित नेगी,दर्पण पांडेय,रक्षित कार्की,हिमाल शर्मा,नरेंद्र बिष्ट,चंदन बहुगुणा,सौरभ वर्मा,अजय वर्मा,भारत साह,आदित्य बिष्ट,दीप जोशी,सलमान अंसारी,मोहित मेहता,संदीप मेहता,विजय शर्मा आदि युवा शामिल थे।