अल्मोड़ा-उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकृत विधायक प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी एवं उनके कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ढंऊगाधारा नगर क्षेत्र का भ्रमण किया जहां उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने उक्रान्द की सदस्यता ग्रहण की।श्री जोशी ने बताया कि ढूंगाधारा में उन्हें लोगों का काफी समर्थन मिला एवं लोगों ने कहा कि इस बार पूरा ढुंगाधारा बदलाव चाहता है।लोगों ने कहा कि इस बार लोग एक शिक्षक को अपना प्रतिनिधि के रूप में देखना चाहते हैं।लोगों ने कहा कि इस बार शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाकर लोग वोट करेंगे। वहीं लोगों ने उक्रान्द के प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी के विगत 12 वर्षों से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में किये गए कार्यों को काफी सराहा।कुछ लोगों ने कहा कि आज हमारे बच्चे विदेशों में रोजगार से जुड़े हैं इसके लिए हम भानु प्रकाश जोशी का धन्यवाद करते हैं। भ्रमण कार्यक्रम में उक्रान्द के जिला महमन्त्री दिनेश जोशी,नगर अध्यक्ष पंकज चन्याल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी,गिरीश गोस्वामी,ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन तिवारी,नगर महासचिव मनोज बिष्ट,जिला महासचिव जेएल टम्टा,वीरेंद्र,विधानसभा सचिव दिवाकर जोशी,जिला कार्यकारी सचिव प्रभाकर जोशी के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ता रहे।