अल्मोड़ा-आज जनसम्पर्क के दौरान विधानसभा अल्मोड़ा के ग्रामसभा पलना ढौरा में दर्जनों युवाओं ने कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांंग्रेस का दामन थामा।कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में पंकज बिष्ट, चन्दन बिष्ट,प्रेम बिष्ट, आनन्दी देवी,नन्दन राम आर्या,किशोर कुमार,पप्पू बिष्ट, अमरनाथ बिष्ट, बहादुर सिंह,हरीश बिष्ट,जीवन भण्डारी, कमल बिष्ट, चन्दन अधिकारी सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।