अल्मोड़ा-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।हर मोर्चे पर भाजपा डबल इंजन सरकार फेल रही है।गोपाल भट्ट ने कहा कि लगातार युवाओ व छात्रों की लड़ाई सड़को से लेकर विधानसभा तक एन एस यू आई एवं कांग्रेस द्वारा लड़ी गई है।युवा साथियों व प्रदेश भर के एन एस यू आई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंनेअपील की है कि प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को वोट और सहयोग करे।पांच साल युवा बेरोजगारी से बेहाल रहे हैं।स्वास्थ्य,शिक्षा,महंगाई ने आम जन जीवन को प्रभावित किया है।उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक पार्टी के लोग आपके बीच आएंगे लेकिन विकास सिर्फ कांंग्रेस ही कर सकती है जिसके लिए सिर्फ कांग्रेस को वोट करे।