अल्मोड़ा-सरसों ग्रामसभा के दर्जनों लोगों ने आज उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।अल्मोड़ा विधानसभा के यूकेडी प्रत्याशी भानू प्रकाश जोशी ने सभी को सदस्यता ग्रहण करवाई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस बार जनता उत्तराखंड क्रांति दल को अल्मोड़ा विधानसभा की बागडोर सौपेगी।भाजपा और कांग्रेस से जनता अब ऊब चुकी है।इस बार जनता,शिक्षा,स्वाथ्य और रोजगार से जोड़ने वाले व्यक्ति को वोट करेगी।इस अवसर पर लोगों ने यूकेडी प्रत्याशी भानु प्रकाश जोशी पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने विगत बारह वर्षों से हमारे बच्चों को शिक्षा से जोड़कर देश विदेश में रोजगार से जोड़ने का कार्य किया है हम उसे ही अपना मत देंगे।विदित हो कि भानु प्रकाश जोशी अल्मोड़ा विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं तथा यूकेडी प्रत्याशी हैं।आजकल वे लगातार जनसम्पर्क में हैं तथा लगातार लोग उनसे जुड़कर यूकेडी की सदस्यता ले रहे हैं।आज इसी क्रम में उनके द्वारा दर्जनों लोगों को यूकेडी की सदस्यता दिलवाई गयी।