जागेश्वर-टिकट ना मिलने से नाराज सुभाष पाण्डे को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर विधानसभा में पहुंच कर आखिरकार मना ही लिया।विधानसभा का टिकट ना दिए जाने से सुभाष पाण्डे पार्टी से नाराज चल रहे थे तथा उनके सैकड़ो समर्थकों में भी काफी रोष था तथा समर्थक उन पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे थे।लेकिन सुभाष पाण्डेय ने नामांकन ना कराकर अपने समर्थकों को समझाया।आज मुख्यमंत्री ने जागेश्वर पहुंच सुभाष पान्डेय एवं उनके समर्थकों से बात कर उन्हें समझाया एवं आश्वासन दिया कि सुभाष पान्डेय को उचित सम्मान दिया जाएगा।जिस पर सभी लोग सहमत हो गये व सबने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वो पूरे जोर से भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करेंगे व जागेश्वर में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।बन्द कमरे में हुई वार्ता में मुख्यमंत्री,विधान सभा प्रवासी प्रभारी अजय शर्मा,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,विधानसभा संयोजक श्याम नारायण पाण्डेय,ब्लाक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बग्डवाल,जिला उपाध्यक्ष मनोज पंत,मण्डल उपाध्यक्ष प्रताप सिंह,हरीश बोरा आदि रहे।साथ में जागेश्वर विधानसभा के पूर्व में प्रत्याशी रहे सुभाष पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से जिताने का आह्वाहन भी किया।
