अल्मोड़ा-आगामी चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने हेतु बैरियरो में चल रही चैकिंग के दौरान आज एस०एस०टी० टीम प्रभारी अरविन्द सिंह पांगती द्वारा मय पुलिस टीम के चैकिंग के दौरान शहरफाटक तिराहे पर वाहन संख्या PB 0 सी–1768 स्विफ्ट डिजायर को चैक करने पर वाहन में सवार यात्री मनोज सिंह नयाल उम्र 20 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह नयाल निवासी डौठा बगड़ थाना लमगड़ा जिला अल्मोडा के बैग से कुल 20 बोतल और 3 अद्धे अवैध अंग्रेजी शराब कीमती 7600 रु० बरामद होने पर उक्त को मौके से गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में मु०अ०सं० 03/2022 धारा 60 Ex Act पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में अरविन्द सिंह पांगती SST प्रभारी, HCP लाल सिंह,का० जितेन्द्र सिंह,L/N राम प्रताप सिंह,का० महेन्द्र सिंह,हो०गा० राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।
