अल्मोड़ा-पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर सेवा एवं विशिष्ट कार्य के आधार पर अल्मोड़ा पुलिस के 5 अधि०/कर्म०गणों को देहरादून में सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है।डॉ० मंजूनाथ टीसी एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभाकमनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी है।उप निरीक्षक श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट को इससे पूर्व वर्ष 2014 में सराहनीय सेवा मेडल सम्मानित किया जा चुका है तथा उन्हें वर्ष 2016 में best investigating officer of Uttrakhand का पुरस्कार मिल चुका है, इसके अतिरिक्त उ०नि० अनीश अहमद को भी विगत वर्ष कोविड की द्वितीय लहर के दौरान सराहनीय कार्य करने पर मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।उत्कृष्ट सेवा सम्मान सेवा के आधार पर थानाध्यक्ष द्वाराहाट श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट,विशिष्ट कार्य हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद,का० 81 ना०पु० संदीप सिंह थाना भतरौजखान,का० 289 ना०पु० दीपक खनका (एसओजी), का० 65 ना०पु० राजेश भट्ट (एसओजी) को सम्मानित किया गया।