अल्मोड़ा-शिक्षा समन्वय समिति जनपद अल्मोड़ा द्वारा राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड को चुनाव कार्मिकों का बीमा 50 लाख करने व चुनाव सुधारों के लिए ज्ञापन प्रेषित किया गया है।पत्र में कहा गया है कि सावधिक व असावधिक लिफाफे की जगह आयोग द्वारा डायरी के निर्देश देने चाहिए ताकि 40-50 लिफाफे के कारण चुनाव के समय होने वाली अशांति से निजात मिल सकें।भय और चिंता मुक्त वातावरण में चुनाव ड्यूटी हो इसलिए चुनाव प्रक्रिया में सुधार करना आयोग का उत्तरदायित्व है। अमिट स्याही की जगह मार्कर का भी प्रयोग किया जा सकता है।गर्भवती महिला कार्मिकों गंभीर बीमार दिव्यांग कार्मिक,दिव्यांग बच्चे के माता-पिता, एकल पति पत्नी को अनिवार्य रूप से चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाय।कार्यरत पति पत्नी में से किसी एक की ड्यूटी लगाई जाय।आयोग से अनुरोध किया गया है कि अनिवार्य रूप से सभी पोलिंग बूथों पर मतदान दलों को 12 फरवरी को ही भेजा जाय।उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों व रास्तों का ठीक नहीं होना बड़ी समस्या है।शिक्षा समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ मनोज जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि आयोग को सुधारों के लिए गंभीरता से विचार करना चाहिए ताकि आगामी चुनावों में अनावश्यक कागजी कार्य से निजात मिलेगी और चिंता व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न हो सकें।वर्तमान में अनावश्यक रूप से 40-50 लिफाफे में सूचना प्रेषित करनी होती है जिसका रूप डायरी भी हो सकती है।