अल्मोड़ा-डॉ० मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा एसओजी को आगामी चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जाने व अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 25.01.2022 को एसओजी अल्मोड़ा एवं एफ.एस.टी. द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी के दौरान नगरखान (राजस्व क्षेत्र) में राजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम नगरखान मनियागर अल्मोड़ा के बंद मकान से कुल 8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। उक्त सम्बन्ध में थाना दन्या* में FIR- 04/2022 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में की गई बरामदगी में कुल 8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 50,000 है।बरामदगी टीम में मजिस्ट्रेट हरीश सिंह बिष्ट,उ०नि० ललित डिगारी,का० अनिल सिंह,का० संदीप एसओजी,का०दिनेश नगरकोटी एसओजी शामिल रहे।