अल्मोड़ा-उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के उप सचिव व खेल विभाग कराटे कोच और नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि दिनांक 23/1/2022 को नेशनल कराटे मार्शल आर्ट एकेडमी जिला पंचायत धारानौला अल्मोड़ा कोचिंग में 10 छात्र व छात्राओं ने बेल्ट टेस्ट प्राप्त की।जिसमें येलो बेल्ट गरिमा पांडे, आयुष कोहली,सोनी भट्ट,ग्रीन बेल्ट कनिका पांडे,नवमी मेर,ईश्वर बिष्ट, दक्षता राजपूत,कृतिका पांडे,ब्लू बेल्ट एकाग्रा पांडे,ब्राउन बेल्ट नितिश कुमार ने प्राप्त की।इस उपलक्ष्य में नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के एशियन कोच सतीश जोशी,उत्तराखंड प्रदेश महासचिव और एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी,कोच राजेंद्र गुप्ता, अल्मोड़ा जिला अधिकारी वंदना सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निलेश जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी, नीमा जोशी, माया पांडे, सहायक में दिविक पाली, अमन कुमार, वंश बोरा, कार्तिक बिष्ट, हर्षिता मटेला, अपूर्वा बगडवाल तथा नेशनल कराटे मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के कोच यशपाल भट्ट ने छात्र- छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाईयां दी व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
