अल्मोड़ा-डॉ०मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा एसओजी को आगामी चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जाने व अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 22.01.2022 को व०उ०नि०सुनील सिंह बिष्ट,आरक्षी कमल गोस्वामी,मान सिंह कोतवाली रानीखेत एवं एफ०एस०टी टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी के दौरान थापला गनियाद्योली में महेन्द्र सिंह रावत पुत्र जीवन सिंह निवासी थापला गनियाद्योली रानीखेत के पास से 5 पेटी देशी एवं 5 पेटी अंग्रेजी शराब कीमत 48000 रु० बरामद होने पर मोहन सिंह रावत उपरोक्त को मौके पर गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत राजेश यादव द्वारा तिरंगा तिराहा के पास दौराने चैकिंग गिरधर सिंह पुत्र हरीश सिंह निवासी ग्राम पाली पो० गनियाद्योली रानीखेत के कब्जे से 12 बोतल देशी शराब,6 बोतल मैक्ड्वाल,12 अद्धे बरमूडा कुल 2 पेटी अवैध शराब कीमत 9600रु बरामद कर कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
