अल्मोड़ा-देर रात उत्तराखंड कांंग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।जिसमें अल्मोड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक मनोज तिवारी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।मनोज तिवारी को प्रत्याशी बनाये जाने से कांंग्रेसजनों में बेहद उत्साह है तथा सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
