अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज चौहानपाटा में पंजाब सरकार व कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका गया। वक्ताओं ने कहा कि जैसा की विदित है कल दिनांक 5 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा भारी चूक की गई तथा पंजाब सरकार द्वारा साजिश के तहत मोदी जी की रैली को विफल किया गया तथा रैली में जा रहे लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थान स्थान पर पंजाब सरकार के निर्देश पर रोका गया।विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा घटना की घोर निंदा करते हुए कहा गया कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल का अपमान कर देश के गरिमा को ठेस पहुंचाई है।इस षड्यंत्र में शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।इस अवसर पर उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से पंजाब सरकार बुरी तरह बौखला गई है।इसी बौखलाहट में उनके द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती गई जिसका भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता कड़ा विरोध करते हैं।नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,महिपाल बिष्ट,नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी,सभासद अमित शाह मोनू,सभासद व नगर मंत्री दीप्ति सोनकर,ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा,महिला मोर्चा महामंत्री लीला बोरा,पूनम पालीवाल,निशा बिष्ट, प्रेमा मेर,मीना नेगी,चंद्रा जोशी,आशीष कुमार अनुसूचित मोर्चा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट,जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान,महामंत्री मदन बिष्ट,देवेंद्र सत्यपाल,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता,मनीष जोशी, अजय वर्मा,नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जुन सिंह बिष्ट,आशीष गुरुरानी, वैभव सिंह,पीयूष कुमार,निखिल टम्टा, राजेंद्र कुमार,दिवस तिवारी,हितेश नेगी,आनंद कनवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।