अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेय की 97 वी जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद कार्यालय अल्मोड़ा में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भारत के निर्माण में अटल जी के योगदान को याद किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सांसद अजय टम्टा ने कहा अटल बिहारी वाजपेई एक युगपुरुष थे।जिन्होंने भारतीय राजनीति में सुचिता को आगे बढ़ाकर देश का नेतृत्व किया।उनके किए गए ऐतिहासिक कार्यों को आज भी याद किया जाता है।इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण कर उत्तराखंड के विकास को नई दिशा प्रदान की।उनके देश के प्रति किए गए ऐतिहासिक कार्यों के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ विपक्ष भी उनके कार्यकाल की सराहना करता है।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि अटल जी हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे।आज भी भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चल रही है और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने की।विचार गोष्ठी का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी ने किया।इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा,विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह,अरविंद बिष्ट,नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,प्रदेश ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अजय वर्मा,प्रदेश मंत्री किरण पंत,जिला मंत्री विनीत बिष्ट, शैलेंद्र साह,बंसीलाल कक्कड़,देवेंद्र सत्यपाल,दीपक पांडे,आशीष कुमार, पूनम पालीवाल,अर्जुन बिष्ट,मनीष जोशी,पंकज जोशी,मीना भैसोड़ा,रमा जोशी,लकी वर्मा,लीला बोरा,बीना नयाल,चंद्रा जोश,आनंद कनवाल,करन टम्टा,रमेश लाल,किशन सिंह बिष्ट,आशीष गुरूरानी,पीयूष कुमार,वैभव सिंह,अनमोल,अजय कुमार,विक्रम बिष्ट,राजेंद्र टम्टा,रवि शैली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
