अल्मोड़ा-पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल डॉ० नीलेश आनंद भरणे द्वारा चलाई गई पहल थाना दिवस जो माह के प्रथम और अंतिम शनिवार को आमजन की शिकायतों को सुनने एवं त्वरित निस्तारण हेतु थाना दिवस मनाए जाने के निर्देश के क्रम में डॉ० मंजूनाथ टीसी एस०एस०पी०अल्मोड़ा द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु थाना दिवस मनाये जाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक/समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।आज थाना दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत थाना दिवस मनाया गया।जिसमें कैम्प लगाकर थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत आम जनमानस की पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं से अवगत होकर 25 समस्याओं का निस्तारण किया गया, 4 शिकायत अन्य विभागों से होने के कारण संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्या से अवगत कराते हुए निस्तारण किए जाने का अनुरोध किया गया।थाना दिवस में कुल 199 लोग उपस्थित हुए जिनके द्वारा थाना दिवस एक सराहनीय पहल बताते हुए अपने अपने सुझाव भी साझा दिए गए।पुलिस द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया।
