अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में अखिल भारतीय समानता मंच के प्रांतीय अधिवेशन में धीरेन्द्र कुमार पाठक को अखिल भारतीय समानता मंच का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष पद पर वी० के० धस्माना,महासचिव पद पर जगदीश कुकरेती,कोषाध्यक्ष पद पर के० एस० रावत,उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल राजेन्द्र सिंह चौहान,उपाध्यक्ष कुमाऊं के लिए पी० सी०तिवारी का मनोनयन हुआ है।चुनाव अधिकारी डी० डी० तिवारी,सी० के० तिवारी व पर्यवेक्षक का दायित्व एल० पी० रतूड़ी केन्द्रीय सचिव उत्तराखंड ने निभाया। धीरेन्द्र कुमार पाठक प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा कहा गया है कि सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन पर सभी लंबित मामलों का निस्तारण किया जायेगा और सवर्ण आयोग के गठन के लिए भी संघर्ष किया जायेगा।
