अल्मोड़ा-अखिल भारतीय समानता मंच उत्तराखंड का अधिवेशन भगवती पैलैस अल्मोड़ा में सम्पन्न हुआ।इस अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी० एन० साहू,राष्ट्रीय महासचिव वी० पी० नौटियाल,केन्द्रीय सचिव उत्तराखंड एल० पी० रतूड़ी,प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद कुमार धस्माना,महा सचिव जगदीश प्रसाद कुकरेती, उपाध्यक्ष पी० सी० तिवारी,राजेंद्र सिंह चौहान सचिव संगठन,सरदार नरेश सिंह,कैलाश पुनेठा,इ० नवीन कांडपाल,चन्द्र सिंह नेगी,प्रदीप कुकरेती अध्यक्ष आंदोलनकारी मंच उत्तराखंड,अतुल चन्द्र रमोला,अजय बिष्ट,के०एस०रावत,टिहरी गढ़वाल भिलंगना से स्वरूप जोशी,केसर सिंह रावत,श्रीमती पूनम जोशी,हल्द्वानी से मनोज तिवारी,देहरादून से कमला देवी,मधु कुकरेती,शमशेर सिंह महर, मनोज तिवारी,पुष्कर सिंह भैसोड़ा,के० सी०मिश्रा,अनिल चन्द, पी० सी० जोशी,राजकुमार चौहान,एन० एस० रावत,महिपाल सिंह डोभाल,मोहन चन्द्र तिवारी,पूरन चन्द्र पांडेय,चन्द्र सिंह रौतेला,प्रदीप कुकरेती,केशर सिंह रावत,स्वरूप जोशी,राजेंद्र सिंह चौहान,सरदार नरेश सिंह दिगम्बर,तारा बिष्ट,मुकेश जोशी, डा०ललित पाठक,पी०सी०तिवारी, दीपशिखा मेलकन्या,शशि पांडेय, दीपक तिवारी,मनोज कांडपाल,धीरेन्द्र कुमार पाठक संयोजक उपस्थित थे। अखिल भारतीय समानता मंच का जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन हरीश उपाध्यक्ष वैयक्तिक सहायक को दिया गया।ज्ञापन में बिना जांच गिरफ्तारी पर रोक,सवर्ण आयोग का गठन व सामान्य पद को पहले स्थान पर आरक्षित किए जाने की मांग की गई है।संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक व मनोज लोहनी द्वारा सभी का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन किया।अधिवेशन के दूसरे दूसरे सत्र में पर्यवेक्षक एल०पी० रतूड़ी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।चुनाव अधिकारी डी० डी० तिवारी व सी० के० तिवारी थे।चुनाव में वी० के० धस्माना को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर धीरेन्द्र कुमार पाठक,महासचिव जे०पी० कुकरेती,कोषाध्यक्ष के० एस० रावत,उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह चौहान,उपाध्यक्ष कुमाऊं पी० सी० तिवारी,संगठन सचिव नरेश सिंह मनोनीत किए गए।नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष धस्माना ने कहा कि सवर्ण आयोग का गठन,बिना जांच के गिरफ्तारी न करने,पुरानी पेंशन बहाली,चिकित्सा प्रतिपूर्ति बहाल करने व अन्य मांगों पर संघर्ष किया जायेगा। नवनिर्वाचित सचिव जगदीश कुकरेती द्वारा कहा गया कि पहला पद अनारक्षित किया जाय और आरक्षण का आधार आर्थिक किया जाय व संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई।नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया कि उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और प्रत्येक सदस्य की हक की लड़ाई हेतु संघर्ष किया जायेगा।
