पिथौरागढ़-आज दिनांक 6 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ०भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में बताया गया कि बाबा साहेब ने श्रमिकों,किसानों व महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए अपना संपूर्ण जीवन समाज के कमजोर व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था।जिसके फलस्वरूप आज के युग में भी उसका फायदा लोगो तक पहुंच रहा है। उनको याद करते हुए कहा गया कि जिस देश की परिकल्पना बाबा साहेब ने की थी आज उस देश में जो सरकार काबिज है वह फिर से गरीब और पिछड़े वर्ग के ऊपर अन्याय करने को आतुर है जो सरासर गलत है।कांग्रेस जनों द्वारा बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके विचारों पर चलने का प्रण लिया।इस अवसर पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,महेंद्र लूंठी,पदमा बिष्ट,सुभम बिष्ट,मुकेश पंत,पवन मेहरा,चंद्र शेखर मखोलिया,निर्मल लोहिया,दिलराम टम्टा,जावेद खान,शंकर लाल,हेम चन्द्र ओझा,भगवान सिंह,आर० के० स्ट्रिंग,कार्तिक खर्कवाल,दीपक तिवारी,संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।