अल्मोडा-आज गोबर्धन पर्व पर गौ सदन ज्योली मे गौ सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान मे गौ सम्बर्धन यज्ञ हुवा।यज्ञ मे मुख्य यजमान ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन चन्द्र जोशी पूर्व शिक्षाधिकारी, चन्द्रमणी भट्ट,पूरन तन्द्र तिवारी,मनोज सनवाल,हेम जोशी,अरबन बैक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बगडवाल,प्रताप सिह सत्याल,बसन्त बल्लभ पन्त आदि ने बिशेष आहुतिया दी।इस अवसर पर गौ सम्बर्धन यज्ञ सम्पन्न कराते हुये ट्रस्ट के संस्थापक सचिव दयाकृष्ण राण्डपाल ने कहा कि भारत एक कृर्षि आधारित देश है जिसका हर त्योहार कृर्षि से जुड़ा है।गौ कृर्षि का आधार है।जो अन्न का मुख्य आधार है,अन्न के बिना जीवन ही नही।इसी लिये गौ को सनातन धर्म मे मां का दर्जा प्राप्त है। इस अवसर पर श्रद्धालुओ ने गौ पूजन किया तथा गायो को गौ ग्रास खिलाया तथा गायों को मालायें पहनाई।संयोजन चन्द्रमणी भट्ट तथा बद्री विशाल अग्रवाल ने किया।पूरन चन्द्र तिवारी,मनोज सनवाल ने सबका आभार व्यक्त किया।बिशन दत्त जोशी मनोज लोहनी ने महाप्रसाद तैयार किया।