अल्मोड़ा-डॉ०अलकनन्दा अशोक अध्यक्ष UPWWA महोदया द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढने हेतु लगातार प्रेरित करने के साथ साथ विभिन्न प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे है।जिलाध्यक्ष उपवा श्रीमती हेमा बिष्ट महोदया द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को बटन मशरूम उत्पादन हेतु प्रेरित किया गया जिससे 14 महिलाओं ने मशरूम उत्पादन शुरू किया।अथक मेहनत के फलस्वरुप मशरूम की अच्छी फसल हुई।उपवा के तत्वाधान में दिनांक 3.11.2021 को पुलिस लाईन में लगे दीपावली मेले में अपना मशरूम स्टाललगाकर 12 कि०ग्रा० मशरूम विक्रय किया गया जिससे महिलाओं को उनकी मेहनत का फल मिलने लगा है।महिलाएं काफी खुश है एवं उपवा अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष महोदया की सराहनीय पहल हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।