जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने आज जागेश्वर विधानसभा में धौलादेवी ब्लाक के सिरगांव,ध्याडी,मकडाऊं ,बारचौडा,गौली,दशौला आदि गांवों में स्थानीय जनता के बीच सुख दुख में शामिल होकर स्थानीय जनता से सम्पर्क कर हाल चाल जाने व जनता का दैवी आपदा से हुये नुकसान का जायजा लेकर प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर निरीक्षण कर राहत प्रदान करने हेतु वार्ता की व जनता को आश्वस्त किया कि हमारी सरकार जनता के साथ हमेशा खडी है।उनकी हरसम्भव जो सहायता की जा सकती है करने को पूर्ण रूप से तत्पर है।उनके साथ में प्रधान संगठन अध्यक्ष व मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैडा,मंडल महामंत्री व ग्राम प्रधान लक्ष्मण डसीला,भाजपा नेता मनोज पंत,मंडल मंत्री गोपाल सिंह,जीवन सिंह,मोहन सिंह,गोपाल पान्डे,जगदीश पान्डे,गणेश पन्त,गणेश कान्डपाल,बसन्त गोस्वामी,जगदीश कान्डपाल,प्रकाश जोशी आदि रहे।