जागेश्वर-भाजपा नेता नरेंद्र सिंह बिष्ट ने जागेश्वर विधानसभा के दन्या मंडल के ग्राम सभा रंगोड़ी व बागपाली में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।वहीं मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार हेतु शून्य ब्याज दर, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना,नंदा गौरा, मातृ वंदना योजना,गंगा गाय डेयरी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ में बहादुर सिंह,बिशन सिंह, गोविंद सिंह,शेर सिंह,दौलत सिंह,शेर सिंह,किशन सिंह,तिलोक सिंह,महेश राम,सुन्दर राम,जवाहर सिंह बिष्ट, जीवन राम,पूरन सिंह बिष्ट,मोहन सिंह, दीवान सिंह,जगदीश कुमार बग्वाल, कैलाश राम,दीवान राम,किशन सिंह,खीम सिंह,मोहन सिंह,प्रेम सिंह,खड़क सिंह,रूप सिंह,धरम सिंह, कुन्दन सिंह,भवान सिंह,दिनेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।