पिथौरागढ़-आज दिनांक 6 अगस्त को यूथ कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में चंडाक रोड में पर्यावरण पार्क के समीप एक सप्ताह पूर्व आए मलवे को अभी तक नही हटाए जाने के विरोध में उसी स्थान में जाकर सरकार,विधायक व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।शहर से मात्र 3 से 4 किलो मीटर की दूरी में चंडाक रोड में पर्यावरण के नजदीक में बन रही जेल के समीप एक सप्ताह पूर्व रोड पर मालवा आ गया थ,पर अभी तक प्रशासन व सरकार के लोगों द्वारा शहर के मुख्यालय के समीप की रोड को सही न करवा पाना अपने आप में इनकी कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।आज वहां पर जाकर यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और देखा कि उस जगह पर मशीन लगाने की बजाय हाथ से दो लेबरों से काम करवाया जा रहा है,जो शहर,गोरंग देश के लोगो के साथ साथ चंडाक क्षेत्र के सभी जनो के साथ भी खिलवाड़ है,क्योंकि यह रोड उनके लिए लाइफ लाइन का कार्य करती है और ऐसी रोड में आवाजाही करने में खतरा भी बना हुआ है।चंडाक छेत्र पर्यटन और धार्मिक रूप से भी पिथौरागढ़ वासियों के लिए अति महत्वपूर्ण है और अब सावन के माह में लोग अगर मोस्तमानु,चंडिका धूरा,नाकोट महादेव जैसे बड़े मंदिरों में जाना भी चाह रहे है तो उन्हें भी रोड से परेशानी झेलनी पड़ रही है और पर्यटकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी की अगर 4 दिन के भीतर चंडाक रोड में आए मलवे को हटा कर रोड को दुरुस्त नहीं किया गया तो यूथ कांग्रेस क्षेत्र की जनता को लेकर उग्र आंदोलन करेंगी।प्रदर्शन करने वालो में प्रदेश महासचिव करन सिंह,विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, भगवान सिंह,दानू कन्याल,कविराज सिंह,हिमांशु गुरुरानी,शिवम पंत,सागर कुमार,जितेंद्र कुमार,हिमांशु कुंवर,उमेश पुनेड़ा,संदीप चंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।