
गुरड़ाबाँज-आज कांग्रेस कार्यालय गुरड़ाबाँज में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में आगामी 30 नवंबर को दन्या रामलीला मैदान में विशाल जनसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जनसभा को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।साथ ही अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान 24 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताया। वहीं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी 30 नवंबर को आयोजित जनसभा में लगभग 300 नए लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।बैठक में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर जनसभा को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
