
अल्मोड़ा-जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।प्रतियोगिता में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।प्रतियोगिता में हर्षित बिष्ट (कक्षा 11),मनीष लोहनी (कक्षा 11) एवं प्रद्युम्न जोशी (कक्षा 8) ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की।वहीं योगेश बिष्ट (कक्षा 12) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इन चारों चयनित विद्यार्थियों को अब आगामी 26 एवं 27 नवम्बर 2026 को देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन,मेहनत,वैज्ञानिक सोच एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करेंगे।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, डॉ. गोविंद सिंह रावत,दीपक पांडे,डॉ. राजेंद्र सिंह रावत, डॉ. ललित मोहन जलाल, सुनीता चौधरी,नंदा बल्लभ पांडे,मदन भंडारी,आशुतोष साह,तरुण जैरा,हेमा पंत, मयंक तिवारी,ललित प्रकाश एवं हरीश भट्ट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
