अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली/थाना/चौकी एवं यातायात प्रभारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के क्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत एवं सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली प्रभारियों तथा यातायात पुलिस द्वारा अपनी-अपनी टीमों के साथ व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान विगत दो दिनों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 133 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा वाहन चालकों एवं परिचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं,ओवरस्पीड में वाहन न चलाएं तथा किसी भी दशा में नशे की हालत में वाहन न चलाएं।इसके अतिरिक्त जनपद में अशांति एवं अव्यवस्था फैलाने वाले तथा बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्तियों सहित कुल 32 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *