सोमेश्वर-उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत से जुड़े भ्रष्टाचार के मुद्दों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय, सोमेश्वर चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रीय जनता के बीच हस्ताक्षर करवाकर इस अभियान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष जांच एवं जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। जनता की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम में ब्लॉक कोषाध्यक्ष प्रकाश खाती, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद, हीरा मेहरा, राजेन्द्र बोरा, अमित कुमार, भुवन तिवारी, केशर सिंह, महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा बोरा, महामंत्री जया पाटनी, भगवंत गिरी एवं राजेन्द्र प्रसाद सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने वाले समस्त क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *