
अल्मोड़ा-पार्षद दीपक कुमार ने जारी बयान में कहा कि बावन सीढ़ी मार्ग पर लंबे समय से गेट बंद होने के कारण क्षेत्रीय जनता को हो रही परेशानियों को लेकर पार्षद लगातार आवाज उठा रहे थे।इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम में नगर आयुक्त के समक्ष लगातार ज्ञापन सौंपे गए और कई बार वार्ता कर गेट खुलवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।पार्षदों के निरंतर प्रयास,जनहित में बनाए गए दबाव और क्षेत्रीय जनता की मांग को देखते हुए आज नगर आयुक्त द्वारा गेट खुलवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।इस निर्णय से क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी।पार्षदों ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं,बल्कि सभी पार्षदों के संयुक्त संघर्ष और समस्त क्षेत्रीय जनता की एकजुटता की जीत है।इस संघर्ष में पार्षद दीपक कुमार, अनूप भारती,विकास कुमार, नवीन आर्या सहित समस्त क्षेत्रीय जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।सभी ने एकजुट होकर इस जनसमस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए।पार्षदों ने नगर आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर इसी तरह लगातार आवाज उठाई जाती रहेगी और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कहा कि यह जीत जनता की एकजुटता, पार्षदों के निरंतर प्रयास और लोकतांत्रिक तरीके से किए गए संघर्ष की जीत है।
