अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को जिला अल्मोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने की।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड सरकार की राज्यमंत्री भावना मेहरा मौजूद रहीं।इस दौरान राज्यमंत्री भावना मेहरा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में मातृशक्ति को मार्गदर्शन देते हुए उत्तराखंड की गौरवशाली विकास यात्रा,राज्य की उपलब्धियों और महिला सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार रखे।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की प्रगति में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।महिलाओं की भागीदारी और सशक्तीकरण से ही राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति मिल सकती है।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने तथा महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,जिला सह प्रभारी महिला मोर्चा माला सौन,जिला महामंत्री कविता शाह,नीमा वर्मा, दीपिका बिष्ट,कमला तिवारी, ज्योति लटवाल,माया वर्मा, दीपा अधिकारी,बीना न्याल, मीना नेगी,ममता शाह,प्रीति रस्तोगी,दीपा जोशी,भावना रावत,रेखा बिष्ट,सोनी जोशी, माया बिष्ट,कमला जोशी,राधा आर्या,रोबीना,दीपा पांडे सहित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *