अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा की ओर से शुक्रवार को धारानौला स्थित गोमती सागर होटल में शक्ति केंद्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन में उत्तराखंड राज्य निर्माण में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका,राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और राज्य के विकास की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण प्रदेश की जनता के लंबे संघर्ष,आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है।इस ऐतिहासिक आंदोलन को राजनीतिक समर्थन और निर्णायक दिशा देने में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।कैलाश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अलग उत्तराखंड राज्य की मांग को लगातार राजनीतिक मंचों पर उठाया और इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता दिलाई।वर्ष 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सहित नए राज्यों के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।अंततः 9 नवंबर 2000 को उत्तरांचल राज्य का गठन हुआ।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय उत्तराखंड की जनता की वर्षों पुरानी आकांक्षा को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम था।उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में मातृशक्ति, युवाओं,सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों का योगदान अविस्मरणीय है। राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाना चाहिए।आज हम सभी का दायित्व है कि उनके सपनों के अनुरूप एक विकसित,आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण में अपना योगदान दें।दर्जा राज्य मंत्री ए के सिकंदर पवार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल भौगोलिक सीमाओं का पुनर्गठन नहीं था बल्कि यह पहाड़ की विशिष्ट परिस्थितियों,संस्कृति, पहचान और विकास की आकांक्षाओं को सम्मान देने का ऐतिहासिक निर्णय था। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने जिन सपनों को लेकर संघर्ष किया था,उन्हें साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।राज्य की विकास यात्रा में केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण का इतिहास हमारे लिए गौरव,संघर्ष और प्रेरणा का इतिहास है।राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान के कारण आज हमें अपनी अलग पहचान, संस्कृति और अस्मिता के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिला है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने अलग राज्य की मांग को राजनीतिक रूप से मजबूती प्रदान की और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राज्य गठन का सपना साकार हुआ।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विनीत बिष्ट ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है,बल्कि यह आत्ममंथन करने और राज्य के विकास में अपनी जिम्मेदारियों को समझने का भी अवसर है।हमें पलायन, रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राज्य के विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करे तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए।सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की स्थापना के पीछे जिन आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने सम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों और शक्ति केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला।सम्मेलन में शक्ति केंद्र संयोजक मनोज सनवाल एवं आशीष कुमार, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मवीर आर्या, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी,नगर मंत्री दीपा अधिकारी,पार्षद संजय जोशी,पार्षद श्याम पांडे, पार्षद इंदर भंडारी,नामित पार्षद बीना नयाल सहित रोहित कुमार,संजय कुमार, अनूप कुमार,शंकर कुमार, दीपक कपूर एवं नगर मंडल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने मुख्य वक्ता कैलाश शर्मा,दर्जा राज्य मंत्री ए.के. सिकंदर पवार तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने संगठन की एकजुटता और सक्रियता के साथ राज्य एवं संगठन के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
