अल्मोड़ा-आज दिनांक 13.11.2025 (शुक्रवार) को चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा परेड का निरीक्षण कर जवानों के टर्नआउट एवं परेड दक्षता का जायजा लिया गया। इसके उपरांत महोदय ने जवानों के साथ स्वयं दौड़ लगाकर उन्हें नियमित व्यायाम एवं शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।परेड के दौरान जवानों को दौड़,तेज चाल,ड्रिल,शस्त्राभ्यास एवं स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया।इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत,सीओ रानीखेत भावना कैंथोला,सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा सहित जनपद के कोतवाली, थाना, दूरसंचार, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन एवं फायर सर्विस और एस डी आर एफ के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *