अल्मोड़ा-ग्राम सभा भाबू जैंती की बेटी रूची भट्ट का न्यायाधीश पद पर चयन होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। रूची भट्ट खजान भट्ट की पुत्री हैं। ग्रामीणों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि कठिन मेहनत और अटूट लगन के बल पर न्यायपालिका में न्यायाधीश के पद तक पहुंचकर उन्होंने गांव और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। ग्रामीणों ने कहा कि भाबू जैंती क्षेत्र पूज्य संतों की कृपा और विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले व्यक्तित्वों की भूमि रहा है। उन्होंने रूची भट्ट की उपलब्धि के संदर्भ में परम पूजनीय तपस्वी बाबा कल्याण दास महाराज एवं श्रद्धेय हरिचेतनानंद महाराज के आशीर्वाद और प्रेरणा का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव के युवाओं ने पहले भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से नाम रोशन किया है। ग्रामीणों ने कहा कि इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रूची भट्ट का न्यायपालिका के क्षेत्र में पहुंचना ग्राम सभा के लिए सम्मान और गर्व का विषय है। ग्राम सभा भाबू के ग्रामीणों ने रूची भट्ट को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल और सुयोग्य सेवाकाल की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि रूची ने अपनी माटी का मान बढ़ाने के साथ परिवार का नाम भी रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *