
























अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाॅलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है,जिस क्रम में सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।दिनांक 4.11.2026 को सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा झड़ गांव से 1 किमी पहले बैण्ड पर चेकिंग के दौरान कार ईको स्पोर्टस फोर्ड वाहन संख्या- HR10-AB-4777 को रोककर चैक किया गया। चेकिंग में वाहन के चालक शुभम सिंह रावत उम्र 23 वर्ष के कब्जे से कुल 11.745 Kg अवैध गाँजा,चीड़ के पेड की छाल के 38 बुरादे के पैकेट एवं चीड़ के पेड़ की छाल के 60 गुटकों के पैकेट बरामद किया गया।अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मु0 fir no-22/2026 धारा 8/20/60 एन डी पी एस एक्ट एवं 26/42 भारतीय वन अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।पुलिस टीम द्वारा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण शुभम सिंह रावत उम्र 23 वर्ष पुत्र महेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्वाली गाँव पो कैलानी ईकोखेत थाना सल्ट जि अल्मोड़ा हाल पता मकान न 245 गली न 7 शक्ति नगर सैक्टर 13 थाना मनी माजरा चण्डीगढ़ है।बरामदगी में
1-11.745 किलो अवैध गांजा व कार ईको स्पोर्टस फोर्ड बरामद,चीड़ के पेड़ की छाल के कुल 38 बुरादे के पैकेट बरामद,चीड़ के पेड की छाल के कुल 60 गुटके के पैकेट बरामद हुए हैं।बरामद गांजे की कीमत 2,93,625 रुपये है।सल्ट पुलिस टीम में अपर उनि जयप्रकाश सिंह,हेड कानि हेमन्त मनराल,कानि टोनेश त्यागी,कानि रविन्द्र कुमार शामिल रहे।
