










अल्मोड़ा-दिनांक 30 अक्टूबर को चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम एस एस पी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाकर अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया। परेड के दौरान दौड़ एवं तेज चाल से मंच से गुजरना,ड्रिल,शस्त्राभ्यास, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया।परेड के पश्चात एस एस पी द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस दौरान सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर सहित कोतवाली अल्मोड़ा, कोतवाली रानीखेत, महिला कोतवाली, थाना धौलछीना, लमगड़ा, दन्या, दूरसंचार, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन एवं फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
