










अल्मोड़ा-ऐतिहासिक मल्ला महल (पुराना कलेक्ट्रेट) अल्मोड़ा में आयोजित सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव–2026 के अंतर्गत 27 अक्टूबर की सांस्कृतिक संध्या हास्य,व्यंग्य और मधुर संगीत के नाम रही।कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध हास्य कवि शंभू शिखर ने अपनी शानदार हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया, वहीं लोकगायिका बेबी प्रियंका ने अपनी मनमोहक गायकी से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों ने महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।चंद्रवंशीय राजाओं की ऐतिहासिक राजधानी रहे मल्ला महल में आयोजित यह महोत्सव अल्मोड़ा की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत,उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और भारतीय सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। महोत्सव में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जहां लोगों को मनोरंजन का अवसर मिल रहा है, वहीं स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहन भी मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध हास्य कवि शंभू शिखर ने अपने विशिष्ट अंदाज में हास्य, व्यंग्य और रोचक किस्सों के माध्यम से दर्शकों को खूब हंसाया।उनकी प्रस्तुति में सामाजिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और हास्यपूर्ण अनुभवों की झलक देखने को मिली। उनकी प्रभावशाली मंच प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया और दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।वहीं लोकगायिका बेबी प्रियंका ने अपने मधुर गीतों और शानदार गायकी से सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुतियों ने लोक संगीत के प्रति लोगों के लगाव को प्रदर्शित किया और उपस्थित दर्शकों को संगीत की सुरमयी दुनिया से जोड़ दिया। हास्य और संगीत के इस अनूठे संगम ने महोत्सव की शाम को विशेष बना दिया।इस अवसर पर कहा गया कि जय गोल्ज्यू महोत्सव जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी मेल-जोल, उत्साह और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक विरासत, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित होने का अवसर मिलता है। साथ ही, स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देकर अल्मोड़ा की विशिष्ट पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सहायता मिलती है।ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा की गौरवशाली विरासत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने एवं आगे बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध रंगकर्मी तथा संस्कार कला ग्रुप के प्रकाश बिष्ट और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं आभार। उनके प्रयासों से जय गोल्ज्यू महोत्सव के माध्यम से कला, संस्कृति,साहित्य,संगीत और मनोरंजन को एक साझा मंच प्राप्त हो रहा है।यह पहल अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में सराहनीय है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होटल एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष अरुण वर्मा तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी, ज्योत्स्ना सोहनलाल,विपिन भट्ट,त्रिभुवन आर्य, संदीप श्रीवास्तव, महेश परिहार, अश्विनी नेगी,नगर निगम अल्मोड़ा के पार्षद,शिवराज बनोला,पीसी तिवारी, विनोद तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस प्रकार के आयोजन न केवल लोगों को मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी परंपराओं, कला और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
