










अल्मोड़ा-नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर क्रॉस बैरियर नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।इन स्थानों पर पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं वहीं सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में गोवंश के भी गिरकर चोटिल होने की घटनाएं सामने आती रही हैं।जनसुरक्षा और बेजुबान पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेडक्रॉस की ओर से इस समस्या को गंभीरता से उठाया गया।इस संबंध में रेडक्रॉस की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नेशनल हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर क्रॉस बैरियर लगाए जाने की मांग की गई।ज्ञापन में बताया गया कि सड़क के किनारे सुरक्षा अवरोध नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।विशेष रूप से गोवंश के लिए यह स्थिति खतरनाक साबित हो रही है,जिससे कई बार पशु चोटिल हो जाते हैं।
मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा। रेडक्रॉस की इस पहल से दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने तथा गोवंश को हादसों से बचाने की उम्मीद जगी है।रेडक्रॉस की ओर से जनहित से जुड़े इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष उठाकर सड़क सुरक्षा और पशु संरक्षण की दिशा में पहल की गई है।अब संबंधित विभाग की कार्रवाई से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक क्रॉस बैरियर लगाकर दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जाए।जिलाधिकारी से मिलने वालों में रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।
