अल्मोड़ा-आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 में अल्मोड़ा से टीम अल्मोड़ा मानसून मैराथन के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर जिले का प्रतिनिधित्व किया। अल्मोड़ा में विगत तीन वर्षों से आयोजित हो रही अल्मोड़ा मानसून मैराथन के आयोजक अश्वनी नेगी और साथी कृष्णा नेगी एवं वरुण कपकोटी ने इस आयोजन में हिस्सा लेकर खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 में अश्वनी नेगी एवं कृष्णा नेगी ने 10 किलोमीटर की दौड़ में, जबकि वरुण कपकोटी ने 5 किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों को एक बेहतरीन खेल आयोजन का अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, अनुशासन, समर्पण और आयोजन की कार्यशैली से उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।मुख्यमंत्री द्वारा आयोजन के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाना और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।अश्वनी नेगी ने कहा कि आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 एक बेहद शानदार और प्रेरणादायक आयोजन रहा। कार्यक्रम में जिस प्रकार से व्यवस्थाओं, अनुशासन और प्रतिभागियों के उत्साह का ध्यान रखा गया, वह सराहनीय है। इस आयोजन से बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसे भविष्य में अल्मोड़ा मानसून मैराथन के आयोजन में भी अपनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मानसून मैराथन के माध्यम से पिछले तीन वर्षों से युवाओं और आम नागरिकों को दौड़, फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली तथा नशामुक्त समाज के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन जैसे आयोजन इस दिशा में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।टीम अल्मोड़ा मानसून मैराथन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने तथा अल्मोड़ा में खेल एवं फिटनेस की संस्कृति को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *